माँ खेरमाई माता मंदिर में भक्तों का जमावड़ा ।

देवी गायकों का सम्मान   

  जबलपुर/कजरवारा माँ खेरमाई  माता मंदिर में चैत्र नवरात्र  के तीसरे दिन देवी गीत गायक अनुमिश्रा,सुभाष यादव, पूजा तिवारी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। जागरण के पूर्व समिति अध्यक्ष नकुल गुप्ता , समाज सेवक अस्सु ठाकुर ,अटल उपाध्याय ,राजू पटेल ल ने माई के गीत गायक का सम्मान किया। देवी जागरण में भक्तों का देर रात्रि  तक जमावड़ा लगा रहा।
      खेरमाई माता मंदिर में माई की महाआरती में शिवपुरी, कजरवारा, सिद्धेवरी नगर, बजरंग बस्ती, पिग्री, भोगाद्वार के हजारों भक्तों ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। माई के दरबार में स्थापित किए गए जवारों के दर्शन भक्तों को पंडा द्वारा कराए गए। आरती के पश्चात पट बंद हो जाते है, कदम संस्था के द्वारा प्रस्तुत कलाकारों को पूर्व नगर निगम विपक्ष के नेता पार्षद कमलेश अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।   
               खेरमाई माता मंदिर समिति अध्यक्ष  नकुल गुप्ता , मूलचंद पवार  पंडा ,अनिल वाल्मीक पंडा
अटल उपाध्याय ,राजू पटेल ,राजेंद्र यादव , अस्सू ठाकुर
सुनील गिल ,अपूर्व दुबे ,विभु शुक्ला ,अज्जू वाल्मीक ,बाबू विश्वकर्मा ,कुलदीप खरे ने खेरमाई मंदिर में  होने वाले रतजगा भजन संध्या में पहुंचने की अपील की है।