जबलपुर। हिन्दु धर्म सेना ने नवरात्रि पर्व के दौरान मांस मछली की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की है. प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नैतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. जिसमें कहा गया है कि नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए हुए जिले में मांस मछली की बिक्री पर सख्ती से रोक लगायी जाए. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत,मुकेश रजक, आकाश मलिक, अविनाश सुखदान, दिनेश छापेल, मोनू पासी,कार्तिक गुरुंग , रोहित बेन, अभय राजपूत,कबीर पटेल, भारत पासी,शशांक महोबिया , हिमांशु महोबिया, मोहित कश्यप ,हर्षित कोरी, करन गुप्ता, कार्तिक पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.