जबलपुर। दीपावली के अवसर पर मध्य प्रदेश के समस्त लोकसेवकों को भी तदर्थ बोनस दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर दी है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार ने एल-12 या ग्रेड पे 4800 तक वेतनमान पाने वाले लगभग 6 लाख कर्मचारियों को 6774 का तदर्थ बोनस देने का निश्चय किया है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश सरकार ने मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर प्रति कर्मचारी 6908 तक का बोनस देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों को भी दीपावली के उपहार स्वरूप बोनस देने की आवाज उठाई है। कर्मचारी नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री अवश्य ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे|
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, रजनीश पांडेय,के. जी. पाठक, संजू उरमालिया सुनील दाहिया, अजय सिंह ठाकुर , राकेश उपाध्याय, आकाश गुप्ता, परसराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, रवि बांगड़ ने मप्र के मुख्यमंत्री से बोनस देने के आदेश आदेश जारी करने की मांग की है।