यूनिकॉन्डिलर नी रिप्लेसमेंट पर वर्कशॉप, लाईव सर्जरी से प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष देखी प्रक्रिया


जबलपुर। ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और घुटना प्रत्यारोपण की नवीनतम विधियों पर केंद्रित एक दिवसीय यूनिकॉन्डिलर नी रिप्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन शनिवार को होटल आईटीसी, जबलपुर में किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा जबलपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सदस्यों के लिए आयोजित इस वर्कशॉप में ऑर्थोपेडिक सर्जन्स ने हिस्सा लिया। लाइव वर्कशॉप का संचालन मध्य भारत के प्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हेमंत मंडोवरा ने किया।
डॉ. हेमंत मंडोवरा ने कहा, ‘यूनिकॉन्डिलर नी रिप्लेसमेंट उन चुनिदा मरीजों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है, जिनके घुटने का डैमेज किसी एक हिस्से तक सीमित रहता है।
वर्कशॉप की खासियत लाइव सर्जरी और सॉ बोन हँड्स-ऑन ट्रेनिंग रही। लाइव सर्जरी के माध्यम से प्रतिभागी यूनिकॉन्डिलर नी रिप्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सके।
नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग के हेड डॉ के के पांडे ने कहा “इस तरह की शैक्षणिक वर्कशॉप के माध्यम से चिकित्सकों को नई तकनीक की जानकारी के साथ उन्हें व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिले, ताकि इसका लाभ भविष्य में मरीजों को बेहतर उपचार के रूप में मिल सके।”
कार्यशाला में जबलपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं वर्कशॉप के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ उत्सव कटकवार ने कहा सर्जरी में लगातार नई तकनीकें और उपचार के बेहतर विकल्प सामने आ रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों के बीच अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान मरीजों के उपचार को और बेहतर बनाने में मदद करता है।