कुंडम के सलेया गांव में 21 से 27 जून तक मंदिर स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

जबलपुर, । विकासखंड कुंडम के ग्राम सलेया (बड़ई) स्थित श्री श्री 1008 परमहंस सदगुरु दादा ठन ठन पाल दरबार एवं गौरी मंदिर परिसर में 21 जून से 27 जून 2026 तक मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, मूर्ति अधिवास, मूर्ति नगर भ्रमण, संत पूजन तथा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महोत्सव का समापन 27 जून को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, गऊ पूजन एवं महाभंडारे के साथ होगा। आयोजन पूज्य हरिओम बाबा जी एवं साध्वी गौरी  के सान्निध्य में संपन्न होगा, जबकि यज्ञाचार्य पं. रवेंद्र पाठक (अर्जुन महाराज) वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में  अभिषेक जैन (सी.पी.जे. कॉलेज),  अमित गर्ग,  गिरीश चंद चंडोक तथा  इंद्र मलिक का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।