भारत मां के गौरव को विश्वपटल पर नेतृत्वकर्ता के रूप मे मोदी जी ने किया स्थापित:- श्री राकेश सिंह*

जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणादायी यात्रा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनकल्याण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक जीवन में अपने 25 वर्षों की यात्रा में सेवा और सुशासन को अपनी कार्यशैली का आधार बनाया है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत मां के गौरव को विश्वपटल पर नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है,  उनके जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना उनके प्रति शुभकामना व्यक्त करने के साथ-साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है यह बात मध्यप्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने ग्वारीघाट में आयोजित  आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में कहीं ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से उनके सार्वजनिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में सांसद श्री आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि,  जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटियां, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, वाणी अहलूवालिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज बिज,, निशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ संयोजक संदीप रजक, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, अमित सोनू बचवानी की उपस्थिति में मां नर्मदा के तट पर 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्वलित किये गए । कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि दीपक भारतीय संस्कृति में प्रकाश, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। यह दीपक उन संकल्पों का भी प्रतीक है, जिनके माध्यम से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में नागरिक अपनी भूमिका निभा सकते हैं।श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और वंचित वर्गों के कल्याण से जुड़े विषयों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास हुए हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में इन्हीं सेवा भावनाओं के प्रति आभार और भविष्य में जनसेवा को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सुख-दुःख में सहभागी बनने की परंपरा को आगे बढ़ाता है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़ना इसी विचार का हिस्सा है। रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पौधरोपण, जनजागरूकता और विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा की भावना को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर में जन्मदिवस के अवसर पर सेवा गतिविधियों की जानकारी भी सामने आई है।

जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, विश्वास, आभार और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए कि वह समाज के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, उसकी समस्या सुने और यथासंभव सहायता का माध्यम बने।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया है। आज आवश्यकता है कि हम भी अपने आसपास के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए छोटे-छोटे सेवा कार्यों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जिनका उद्देश्य  लाभार्थियों एवं आमजनों तक प्रधानमंत्री जी की विकसित भारत की संकल्पना हेतु जनजागरण और उनके राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को अधिक मजबूत करना है।

प्रमुख 13 स्थानों में  आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम*

जबलपुर । नर्मदा तट ग्वारीघाट के कार्यक्रम के साथ ही शहर के प्रमुख 13 स्थानों पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कचनार सिटी शिव मंदिर में राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, पंडित रवि शंकर शुक्ला क्रीड़ांगन राइट टाउन में जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, काली मंदिर सदर में डॉ जितेंद्र जामदार, राम मंदिर जीसीएफ में प्रभात साहू, दुर्गा मंदिर कांचघर में जीएस ठाकुर, बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया में शरद अग्रवाल, हनुमान मंदिर रानीताल में श्रीमती स्वाति गोडबोले, साईं मंदिर सिविल लाइन में में श्री रमन अग्रवाल , हनुमानताल में श्री शरद जैन, पंचमठा मंदिर गढ़ा में श्री सुरेश देशपांडे, मानेगांव तालाब में श्री माइकल कपूर एवं अधारताल तालाब में श्री विजय शंकर शुक्ला की उपस्थिति में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, सुभाष रानू तिवारी, नीलेश अवस्थी, कौशल सूरी, मनीष जैन कल्लू, सुधांशु गुप्ता, रंजीत ठाकुर, रवि शर्मा, योगेश बिलोहा, अभिनव यादव, राहुल यादव आदि उपस्थित थे।