संतों के आशीर्वाद से होती है हर मुश्किल आसान: नरसिंह देवाचार्य

शहपुरा / पीढ़ी दर पीढ़ी धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक मान्यताओं को जनमानस तक पहुंचाने का काम संत महात्माओं के द्वारा ही किया जाता है। संतों की वाणी में मधुरता के साथ ही आशीर्वाद के साथ ही हर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।नर्मदा मैया के तट पर सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर तक पहुंचाने में महंत  नंदकिशोरदास  महाराज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गोलोकवासी  महन्त स्वामी नंदकिशोरदास ज महाराज की पंचम पुण्य स्मरण दिवस  श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य  महाराज के पावन सानिध्य में महंत प्रकाशानंद  महाराज, महंत श्रीराम भारती संत महात्माओं पूजन अर्चन,अभिषेक, संत उद्बोधन के पश्चात  विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन श्री नरसिंह मंदिर सिध्दाघाट, कुलौन शहपुरा में किया गया ।पूजन अर्चन आरती भंडारा प्रसादी ग्रहण करने कुलौन, शहपुरा,छरपट, पाटन,जबलपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के भक्त जनों की बहुत बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।महाराज जी के पुण्य स्मरण दिवस पर पूजन अर्चन विधायक नीरज सिंह,अमित तेहनगुरिया,  सुभाष सिंह , संदीप जैन गुडडा, रंजीत सिंह, राधवेंद्र यादव लालू, राजेन्द्रप्यासी,लोकरामकोरी,विध्येशभापकर,रामसिंह ,दशरथ सिंह, ओमकार सिंह ,लवकुशसिंह, गुरुवेंद्र सिंह , बारू बर्मन ,जितेन पटेल, रघुवीर पटेल, रोहित पटेल,
प्रवीण चतुर्वेदी सहित नरसिंह मंदिर सिध्दा घाट कुलौन शहपुरा के भक्त जनों ने किया।