जबलपुर*कादम्बरी महाकुम्भ के आयोजन में अनेकांत की अध्यक्ष डा संध्या जैन श्रुति को उनके समग्र लेखन पर स्व गार्गीशरण मिश्र स्मृति “गार्गी गरिमा सम्मान” एवं ₹5000 की नगद राशि से दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को विभूषित किया जायेगा।*राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद डॉ श्रुति की दो महाकाव्य सहित 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं शिक्षा और साहित्य में विशेष सक्रिय डॉ संध्या जैन श्रुति नगर की अनेक संस्थाओं से जुड़ी हैं *अनेकांत, समवेत स्वर , आंचलिक साहित्यकार परिषद , पाथेय,उदार अभिव्यक्ति, स्वर्णकार महिला परिषद एवं समस्त सामाजिक, साहित्यिक संस्थाओं ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएँ एवं बधाई दी ।