जबलपुर। विगत रात्रि रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी का 26वाँ पदस्थापना समारोह होटल कृष्णा मे आयोजित किया गया, रोटे मनीष बजाज ने अध्यक्ष, रोटे सचिन जैन ने सचिव तथा रोटे सुनील जसवानी ने कोषाध्यक्ष के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव अभिषेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रोटे अनिल अग्रवाल से रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की जानकारी रोटे नितिन जैन, चेयरमैन रोटरी पब्लिक इमेज द्वारा प्रदान की गई।समारोह के मुख्य अतिथि आगामी प्रांतपाल भानु प्रताप चौधरी (28-28) एवं विशिष्ट अतिथि राजपाल बजाज, पूर्व प्रांतपाल डॉ. निखलेश त्रिवेदी, पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, असिस्टेंट गवर्नर रोटे शिखा पोराणिक, सिटी को-ऑर्डिनेटर रोटे अमित जैन, सभी असिस्टेंट गवर्नर्स, विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं जबलपुर के वरिष्ठ रोटेरियन्स की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।अपने संबोधन में अतिथियों ने रोटरी के आदर्श वाक्य “Service Above Self” को जीवन में अपनाते हुए समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, रक्तदान तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा परियोजनाओं के माध्यम से क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।नवनियुक्त अध्यक्ष रोटे मनीष बजाज ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ओजस्वी के सहयोग से सेवा, नेतृत्व एवं मित्रता की भावना के साथ समाजहित के विविध प्रकल्पों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन रोटे तल्लीन सिंह बावा एवं ऐंस पूजा जसवानी द्वारा किया गया।