जबलपुर, 28 जून भारतीय जनता पार्टी के जवाहर गंज वार्ड क्रमांक 213 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में अमर शहीद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष के अवसर पर उनके तैल चित्र पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक एवं पार्षद व एमआईसी सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना तथा कार्यक्रम की स्मृति में सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंत्री श्री मनीष जैन, शक्ति केंद्र प्रमुख श्री सुरेन्द्र राठौर, श्री राजेश जैन, श्री तौरेश विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष रचित सोनी, अंशु गुप्ता, यदुवंश मिश्रा, नगर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कैलाश साहू, छोटे सेन, संजय जायसवाल, कैलाश पटेल, श्रीमती वर्षा साहू एवं श्रीमती शालिनी साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया मंडल संयोजक अंशु गुप्ता एवं पार्षद श्रीमती रजनी कैलाश साहू द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण भी दिया गया तथा डिजिटल लर्निंग का प्रमाण-पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया गया।अंत में नगर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कैलाश साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।