राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में नगर के खिलाड़ियों का जलवा

जबलपुर”बीते दिनों इंदौर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें जबलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट समिति के जिला अध्यक्ष लोकनाथ तिवारी ने बताया कि आयुष्मान मीना,आराध्या गुप्ता हिमांशु गौर, आरना भदौरिया  और पृथु गौतम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश में पहचान बनाई, और एश्वी मिश्रा सहित, जबलपुर के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। विशेष बात यह है कि यह अवसर जबलपुर के लिए कई वर्षों बाद प्राप्त हुआ।”