जबलपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर होने जा रहे संसद के विशेष सत्र में शामिल होने जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे बुधवार को नई दिल्ली रवाना हुए। सांसद श्री दुबे के संसद रवाना होने से होम साइंस कॉलेज रोड स्थित सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा उपस्थित होकर सांसद श्री दुबे का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया एवं शुभकामनाएं दी।
साथ ही मातृ शक्ति ने उपस्थित होकर सांसद श्री दुबे के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री मति सुमित्रा बाल्मीकि,महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर,महिला मोर्चा अध्य्क्ष श्री मति रूपा राव,अर्चना अग्रवाल उपस्थित थी।
सांसद श्री आशीष दुबे ने इस दौरान कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
सांसद श्री दुबे ने बताया कि देश की संसद एवं राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को हक दिलाने का कार्य किया है,ये एक क्रांतिकारी और नवपरिवर्तन का दौर है महिलाओं के हित की बात अब और भी सशक्त रूप से उठाई जाएगी।
सांसद श्री दुबे ने ये भी बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर देश के कोने कोने से मातृ शक्ति संसद में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने उपस्थित रहेंगी।
आज सांसद कार्यालय में हमारी बहनों के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विशेष सत्र में प्रस्थान करने से पूर्व मेरे माध्यम से तिलक लगाकर मोदी जी का अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं समस्त मातृशक्ति को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूंइस दौरान सुमन यादव,तनु श्री सिंह,कल्पना तिवारी,अलका गर्ग,लवलीन आनंद,रजनी साहू,सोनिया सिंह,अंशुल यादव,प्रतिभा भापकर,श्वेता सिंह,सीमा सिंह,नूपुर लखेरा,आत्मिक सिंह आदि बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।