जबलपुर मध्य प्रदेश 28 सितंबर 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी में दुनिया भर में मशहूर और भारत का प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला, फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 2026 के दौरान अपने #बिगबिलियनमोटोरश ऑफर के तहत बेहतरीन और स्टाइलिश स्मार्टफोन्स पर जबर्दस्त फेस्टिव डिस्काउंट लेकर आया है। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के साथ 30 हजार रुपये के अंदर फ्लैगशिप फीचर्स से लेकर मोटोरोला एज 70 प्रो के साथ 40 हजार रुपये के अंदर असली फ्लैगशिप किलर तक; मोटोरोला एज 70 प्रो+के साथ 45 हजार रुपये के अंदर चार 50MP कैमरों का जबर्दस्त अनुभव; मोटोरोला सिग्नेचर के साथ 60 हजार रुपये के अंदर सिग्नेचर-क्लास कैमरा; और मोटो जी37 पावर के साथ 20 हजार रुपये के अंदर 3 दिन की बैटरी लाइफ वाला फोन—मोटोराला इस त्यौहार के सीजन को बेहतरीन कीमतों और बड़े अपग्रेड के नाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फ्लिपकार्ट पर यह सेल 27 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जिससे ग्राहकों को अपना पसंदीदा मोटोरोला स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका मिला है। पूरी सेल के दौरान ग्राहक मोटोरोला के विभिन्न डिवाइसेसे पर आकर्षक बिग बिलियन डेज़ कीमतों का लाभ उठा सकते हैं।
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन 30हजार रुपये के अंदर फ्लैगशिप फीचर्स लेकर आया है, जो कम बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए मोटोराला की सबसे बेहतरीन डील है। इस फोन में ओआईएस और अल्ट्रा पिक्सल वाले एआई-बेस्ड 50MP सोनी लिटिया™ 710मेन कैमरे के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पैंटोन™ वैलिडेटेड 100% ट्रू कलर और स्किन टोन वाले इस फोन के सभी कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जिससे रात में भी साफ तस्वीरें आती हैं।
इसमें सेगमेंट की इकलौती 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 4500 nits की ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आती है। स्मार्ट वॉटर टच 3.0 तकनीक के कारण स्क्रीन गीली होने पर भी आसानी से चलती है।
स्नैपड्रैगन® 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 52 घंटे तक चलती है और साथ में 68W टर्बोपावर™ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। सिर्फ 7.99mm पतला यह फोन प्रीमियम फिनिश और शानदार रंगों में आता है। साथ ही, पानी-धूल से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है।
ग्राहक इस बेस्ट ऑलराउंडर फोन को सेल के दौरान 30 हजार रुपये के अंदर खरीद सकते हैं। इसका 8+128GB वेरिएंट 29,999* रुपये, 12+256GB वेरिएंट 32,999* रुपये और 12+512GB वेरिएंट 34,999* रुपये में उपलब्ध है।
मोटोरोला एज 70 प्रो
मोटोरोला एज 70 प्रो40 हजार रुपये के अंदर असली फ्लैगशिप किलर है, जो इस सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और प्रो-लेवल कैमरे का अनुभव देता है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर से लैस यह फोन 40% तेज CPU, 30% बेहतर GPU और 65% तेज NPU परफॉर्मेंस देता है, जिसका AnTuTu स्कोर 2.4 मिलियन (24 लाख) से भी ज्यादा है। कूलिंग के लिए इसमें 4600mm² का बड़ा वेपर चैंबर, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाते हैं।
इसके कैमरा सेटअप में तीन 50MP प्रो-ग्रेड कैमरे शामिल हैं—OIS और अल्ट्रा पिक्सल वाला 50MP सोनी LYTIA™ 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा और ऑटोफोकस वाला 50MP सेल्फी कैमरा। सभी कैमरों में moto AI, पैंटोन™ वैलिडेटेड ट्रू कलर्स और स्किन टोंस, 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग, फ्रेम मैच और होराइजन लॉक का सपोर्ट मिलता है। यह फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का शानदार अनुभव मिलता है।
फोन में 6.8-इंच की 1.5K 144Hz ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 5200 nits की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आती है। सिर्फ 6.99mm पतला यह फोन प्रीमियम सैटिन-लक्स, फैब्रिक और मार्बल जैसी शानदार फिनिश में उपलब्ध है।
यह फोन 40 हजार रुपये के अंदर एक रियल फ्लैगशिप किलर है और बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान 36,999* रुपये (8+256GBवेरिएंट) और 39,999* रुपये (12+256GB वेरिएंट) में उपलब्ध है।
मोटोरोला एज 70 प्रो+
मोटोरोला एज 70 प्रो+एक बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो शानदार कैमरा, ज़बरदस्त परफॉर्मेंस और लंबी चलने वाली बैटरी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। इसमें 4 प्रो-ग्रेड 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 3.5X पेरिस्कोप लेंस और 50X AI सुपर ज़ूम शामिल है। इस कैमरा सेटअप में 50MP सोनी LYTIA™ 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो, 50MP 3.5X पेरिस्कोप और ऑटोफोकस वाला 50MP क्वाड पिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें पैंटोन™ वैलिडेशन, Moto AI, फ्रेम मैच, होराइज़न लॉक और सभी कैमरों से 4K 60fps रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देती है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी 6.8-इंच 1.5K 144Hz ट्रू-कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले में पैंटोन™ और स्किनटोन™ वैलिडेशन, 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 100% DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है।
इसका डिज़ाइन काफी प्रीमियम है, जो 6.99mm की अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ सेटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल-इंस्पायर्ड फिनिश में आता है। फोन में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो दो दिन से ज्यादा चलती है, साथ ही यह 90W टर्बोपावर™ वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
एक फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी अनुभव देने वाले, motorola edge 70 pro+ के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत सेल के दौरान 44,999* रुपये है।
पावरफुल मोटो जी-सीरीज़
मोटो जी37 पावर
मोटो जी37 पावर 20,000 रुपये के अंदर सबसे बेहतरीन फोन है, जो तेज़ 5G परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और ज़बरदस्त मजबूती का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। इसमें मीडिया टेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 12GB तक रैम बूस्ट और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग, एंटरटेनमेंट और रोज़ाना के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेस्ट है और तीन दिन तक चलती है। इसे चार्ज करने के लिए 33W टर्बोपावर™ चार्जिंग और बैटरी केयर का सपोर्ट मिलता है। मजबूती के मामले में भी यह फोन कमाल का है—इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 प्रोटेक्शन दी गई है, जो फोन को गिरने, झटके लगने, तापमान के बदलाव और नमी से सुरक्षित रखती है।
फोन में 6.7-इंच की 120Hz पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो डिस्प्ले कलर बूस्ट, 1050 निट्स तक की ब्राइटनेस और स्मार्ट वॉटर टच फीचर के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का क्वाड पिक्सल कैमरा और एआई-पावर्ड गूगल फोटोज़ टूल्स दिए गए हैं, जो आपकी तस्वीरों को और बेहतर बनाते हैं। कीमत की बात करें तो moto g37 power 20 हजार रुपये के अंदर बेस्ट फोन है। बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान इसका 4+64GB वेरिएंट सिर्फ 16,999* रुपये, 4+128GB वेरिएंट 18,999* रुपये और 8+128GB वेरिएंट 24,999* रुपये में उपलब्ध है।
।