जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के पं. अटल बिहारी वाजपेयी मंडल (कैंट विधानसभा) द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने क्षेत्र की लगभग 5,000 माताओं-बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया एवं उन्हें उपहार भेंट किए।विधायक श्री रोहाणी ने उपस्थित नागरिकों व जवानों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष रिंकु विज, मंडल अध्यक्ष आशीष राव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।