लाड़ली बहनों ने लोकनिर्माण मंत्री को बांधी राखी


जबलपुर। पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के जबलपुर स्थित निवास पर स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला। शहरभर से पहुंचीं लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति ने मंत्री राकेश सिंह को रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने राकेश सिंह को राखी बांधी। बहनों ने भावपूर्ण रूप से 60 फीट की विशाल एवं अद्वितीय राखी भेंट कर रक्षाबंधन के इस अवसर को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया। राकेश सिंह ने कहा कि बहनों का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा यही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने जबलपुर की समस्त बहनों एवं मातृशक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सामाजिक आत्मीयता का भी प्रतीक है।