जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गालीगलौज, नुकीली वस्तु से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय हिमांशु गुप्ता निवासी बड़ी अम्मा की कलारी के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छोटी लाइन फाटक के पास सब्जी की दुकान लगाता है। करीब एक माह पहले उसका मोहित रजक से विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पांडू तालाब के पास मोहित मिला और पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर नुकीली वस्तु से हमला कर हाथ-पैर में चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
वहीं, 19 वर्षीय मोहित रजक निवासी नगर निगम कार्यालय के पास गोरखपुर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पांडू तालाब के पास हिमांशु गुप्ता ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज की। विरोध करने पर नुकीली वस्तु से हमला कर हाथ-पैर में चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296(ए), 118(1) और 351(3) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए हैं।