भोपाल /जबलपुर/ मप्र राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश प्रवक्ता, डा. अनिल भार्गव (वायु) ने बताया है कि भारतीय मजदूर संघ के साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। अनेक मांगों पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।चर्चा में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य, मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौड़, संगठन मंत्री राजीव शर्मा एवं जिला सचिव भोपाल बालेंदु सिंह उपस्थित रहे।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने शिक्षकों की टेट परीक्षा के संबंध में शासन रिव्यू पिटीशन दायर करने। पात्र शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी हेतु भी शासन स्तर पर सहयोग देने।अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति तिथि , कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के निराकरण हेतु कर्मचारी आयोग का गठन शीघ्र करने,दो संतान की बाध्यता संबंधी आदेश को शीघ्र निरस्त करने की प्रक्रिया जल्द करने,कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शीघ्र लागू करने के निर्देश जारी करने पर शासन का आभार व्यक्त किया किया है। बताया गया है कि मांगों पर त्वरित निराकरण हेतु अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को आवश्यक निर्देश दिए गए ।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर शाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय ,जिला सचिव देवेंद्र पचौरी पंकज दुबे, एस पी बाथरे, मुकेश मिश्रा, राजाराम डेहरिया, कवल शैयाम, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे,रजनीश पांडेय, परसराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, विपिन शर्मा, हर्ष मनोज, दुर्गेश पांडेय ने
समस्याओं के निदान के जल्द आश्वासन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।