गुरु उपकार महोत्सव 27 अक्टूबर को

जबलपुर। पिसनहारी मढ़िया तीर्थ में मंगलवार, 27 अक्टूबर को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस *गुरु उपकार महोत्सव* के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल अभिषेक एवं पूजन होगा। शाम को भजन संध्या के साथ जिनेंद्र मार्दव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान और गुरु उपकारों का स्मरण किया जाएगा।पिसनहारी मढ़िया तीर्थ के पदाधिकारियों राजेंद्र जैन (मम्मा), संजय अरिहंत, कैलाशचंद (मधु), सुबोध कामरेड एवं संजय चौधरी ने सकल जैन समाज से कार्यक्रम में सहभागिता कर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।