जबलपुर। श्रीवृद्धि गुरु गौशाला में गोवर्धन पूजन महोत्सव एवं गौ पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील इंदु तिवारी एवं श्रीमती माया तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीवृद्धि गुरु गौशाला के संचालक ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल दीक्षित, श्रीमती प्रियदर्शनी दीक्षित, श्रीमती प्राची, अशोक दहरिया, कमलेश चडार, राम रघुवंशी, मदन अवस्थी एवं हर्षवर्धन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गौभक्त एवं सेवकजन उपस्थित रहे। समारोह में भगवान गिरिराज धरण गोवर्धन का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।