तोप गाड़ी निर्माणी के कर्मचारियों ने याद किया मजदूर दिवस के अमर बलिदानियों को

जबलपुर मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई सुबह से ही कर्मचारियों का हुजूम जीसीएफ सतपुला स्थित यूनियन के मंच में जमा होने लगा कर्मचारियों का हौसला परचम में था कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर संघ हथौड़ा जीसीएफ के अध्यक्ष विनय गुप्ता एवं महामंत्री रोहित यादव ने किया कार्यक्रम की शुरुआत वाहन रैली के रूप में सतपुला मंच से विद्यानगर एवं न्यू कॉलोनी से होते हुए यूनियन मंच  में खत्म हुआ जहां कर्मचारियों को कार्य समिति सचिव अमित चंदेल ने अपने भाषण में कहा कि यह दिन मजदूर और श्रमिक वर्ग के योगदान अधिकारों और उनके संघर्षों को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है वरिष्ठ कार्य समिति सदस्य राजा पांडे ने कहा कि 19 वीं शदी में अमेरिका एवं यूप में मजदूरों से 12 से 16 घंटे तक मेहनत कराया जाता था इसके खिलाफ 8 घंटे कार्य बेहतर वेतन ज्यादा अधिकारों की मांग को लेकर 1 में 1886 को शिकागो में बड़ी हड़ताल एवं आंदोलन हुआ इस आंदोलन और उसके बाद के बलिदान को याद करते हुए 1889 से 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाने लगा भारत में पहली बार 1 मई 1923 को मद्रास चेन्नई में मनाया जाने लगा इसके पश्चात मंच से मजदूर संघ हथौड़ा के पदाधिकारी द्वारा नारे लगाए गए कार्यक्रम में मजदूर संघ हथौड़ा यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य के साथ दीप विश्वकर्मा रविकांत युवराज संतु पाल मोहित रवि अन्ना अमित शाह जितेंद्र चतुर्वेदी अश्विनी यादव जसवंत सिंह रामानंद शाह संदीप नीरज सिंह एवं जितेंद्र मेहर इत्यादि  उपस्थित थे