बेल शरबत आम का पना हलवा रहा खास साहित्य सेवा की शपथ के साथ मनाया व्यंजन उत्सव*

जबलपुर, हम सभी मिलकर साहित्य, समाज और संस्कृति की सेवा करेंगे, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन,गाय को रोटी, पानी बचाओ,पक्षियों को दाना, पानी के सकोरे रखने के साथ साथ सभी के सहयोग करने की शपथ ली गई, अवसर था *प्रसंग अंतरराष्ट्रीय मंच की सहयोगी संस्था शब्दरथ, साहित्य संसार, काव्य कलश, सजल इकाई जबलपुर, कचनार महिला परिषद् एवं लोकधारा संस्था के नवीन कार्यकारणी के गठन का, जिसमें मार्गदर्शक इंजीनियर विनोद ‘नयन’जी ने समस्त संस्थाओं के पदाधिकारियों को साहित्य, समाज एवं संस्कृति की सेवा के साथ पद की निष्ठा की शपथ दिलाई, साथ ही संस्थाओं के उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डाला,2026-27 के नवीन सत्र की कार्यकारणी का गठन किया गया।*इस अवसर पर सभी साहित्यकारों ने व्यंजन उत्सव मनाया, जिसमें बेल का शर्बत,आमरस, कोल्ड ड्रिंक,आलूपोहा, ढोकले,इडली सांभर,छोला पुलाव, हलुआ, आलूबंडे,छांछ,अप्पे, साबूदाना खिचड़ी,खीर,फ्रूट सलाद, जलजीरा, मसाला पुड़ी,दही फुल्की,चने,उपमा,केले, अंगूर समोसे एवं विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों एवं लजीज व्यंजनों का आनंद उठाते हुए संस्था की गतिविधियों पर विचार विमर्श किए। इस अवसर पर शब्दरथ से डॉ.विनीता पाण्डेय,साहित्य संसार से डॉ रानू रूही, काव्य कलश से डॉ मकबूल अली कादरी,सजल इकाई से कृष्णा राजपूत, लोकधारा से गुप्तेश्वर द्वारका गुप्त,बसंत शर्मा, हास्य सम्राट के के नायकर, डॉ मुकुल तिवारी,अर्चना मलैया, डॉ अंबर प्रियदर्शी, निर्मला तिवारी,अभय तिवारी, मृगेंद्र नारायण सिंह,डॉ विनोद बाजपेई, इंदु सिंह कंचन,मनोज शुक्ल, डॉ छाया सिंह, डॉ लक्ष्मी दीक्षित, शशि सिंह परिहार,एडवोकेट, तृप्ति त्रिवेदी, डॉ अंकिता नेमा, रेखा खरे, श्रीमती दिशा चौबे, सुनीता पटवा, डॉ विजेन्द्र उपाध्याय, डॉ शोभा सिंह, ज्योत्सना शर्मा, डॉ संध्या पाठक, आकांक्षा सिंह, भारती दुबे, राधिका सेन, डॉ रश्मि पांडे,नीता सिंह, डॉ मनोरमा गुप्ता, अर्चना गोस्वामी, डॉ गीता पांडे, कीर्ति चौरसिया, गायत्री नीरज चौबे, प्रीति नामदेव, पद्मा तिवारी, प्रतिभा दुबे, डॉ सुनीता गुप्ता, मिथलेश नायक, रत्ना ओझा, सुभाष मणि बैरागी, एडवोकेट प्रभा खरे, चंद्र प्रकाश वैश्य, कविता राय, प्रकाश सिंह ठाकुर, एवं कुंजीलाल चक्रवर्ती* उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन *इंजी. विनोद ‘नयन’ ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ.विनीता पाण्डेय* ने किया।