जबलपुर,। उत्तर मध्य विधानसभा में रविवार को तेज बरसते पानी के बीच भी विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय विकास कार्यों के भूमिपूजन करने के लिए छाता लेकर पहुंचे, तय दिनांक और समय पर कार्यों का भूमिपूजन करके समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की प्रतिबद्धता को दोहराया, इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन भी विकास डॉ पाण्डेय के साथ भूमिपूजन में सम्मिलित हुए।विधायक डॉ पाण्डेय ने राजीव गांधी वार्ड के अंतर्गत कृष्णा कालोनी कुसुम कोष्टा के घर के पास झंडा चोक से ठाकुर किराना के पास 11 लाख से एवं पुष्पा विश्वकर्मा से आंगन वाडी तक 7लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया एवं विधानसभा में निरंतर चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और सौगात जनता हित में प्रदान की, साथ ही चेरीताल वार्ड में जाकर बारिश में जलप्लावन न हो इसे लेकर निरीक्षण भी किया।इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा विकास का नया पर्याय बन चुकी है हमारे द्वारा किए जा रहे प्रत्येक कार्य आने वाले 25 वर्षों के विजन के साथ पूर्ण रुपरेखा के साथ करवाए जा रहे हैं साथ ही कार्यों में गुणवत्ता और सुनियोजित तरीके से निर्माण हो इस बात पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है ।डॉ पाण्डेय ने बताया कि आज राजीव गांधी वार्ड के अंतर्गत कृष्णा कालोनी कुसुम कोस्टा के घर के पास झंडा चोक से ठाकुर किराना के पास 11 लाख से एवं पुष्पा विश्वकर्मा से आंगन वाडी तक 7लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया इसके साथ ही शेड, नाली एवं सड़क निर्माण के राजीव गांधी वार्ड में लगभग 75 लाख के कार्यो के भूमिपूजन किए गए।भूमिपूजन के दौरान तेज बारिश होने पर भी विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने भूमिपूजन को नहीं टाला बल्कि स्वयं छाता लेकर पहुंचे और निर्धारित तिथि पर भूमिपूजन करवाया तथा विधायक डॉ पाण्डेय को देखकर अन्य क्षेत्रीय जन भी छाता लेकर भूमिपूजन में पहुंचेइस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मधुबाला राजपूत,रेणु कोरी,मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय,दिलीप पटेल,मंडल एवं बूथ पदाधिकारी,क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।.