ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली पर्व पर किया 132 के.व्ही. जी आई एस सब-स्टेशन फूलबाग का औचक निरीक्षण

फूलबाग का औचक निरीक्षण— जबलपुर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली की रात्रि मे इसी वर्ष प्रारंभ हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के 132 के.व्ही. जी आई एस सब-स्टेशन, फूलबाग का औचक दौरा किया। इस दौरान मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के चौथे जी आई एस सब-स्टेशन से संचालित … Read more

(जबलपुर) लर्निंग वीक में ट्रांसको कार्मिकों ने दिखाया कमाल – निरंतर सीखने की संस्कृति को मिला प्रोत्साहन

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के कार्मिकों ने सितंबर 2025 के आई गाट (आईजीओटी) लर्निंग वीक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा विभाग में कंपनी का नाम रोशन किया है। इस अवधि में आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक कोर्स पूर्ण करने वाले शीर्ष दस कर्मचारियों की सूची में ट्रांसको के 3 कार्मिकों ने … Read more

सुबह-सुबह गिरने लगी ओस, पारा लुढका, हवाओं में घुली ठण्डक

जबलपुर। अब सुबह-सुबह आसपास के इलाकों में ओस पड़ने लगी है। बारिश की बिदाई के साथ ही यह सर्दी की दस्तक का संकेत है। इस हफ्ते के अंत तक ठण्ड पूरा जोर पकड़ लेगी, फिलहाल तापमान में गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल रात का तापमान औसत से 2 पायदान नीचे उतर गया है और … Read more

एमपी ट्रांसको के कार्मिकों ने सृजनशीलता से सजाया शक्ति भवन, दीपावली की पूर्व संध्या पर उमंग और उत्साह का सुंदर संगम

जबलपुर। प्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन जबलपुर में दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर उल्लास, उमंग और सृजनशीलता का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के कार्मिकों ने स्वस्फूर्त भागीदारी से भवन परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों से सजा दिया। महिला कार्मिकों के साथ पुरुष कार्मिकों … Read more

धनवंतरी पूजन से महापर्व का आगाज, धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार

जबलपुर। कार्तिक कृष्णपक्ष त्रियोदशी को भगवान धनवंतरी के पूजन अर्चन के साथ 6 दिवसीय महापर्व का शनिवार को अगाज हो गया। समुद्र मंथन में निकलें रत्नों में एक धनवंतरी को आयुर्वेद का जनक माना जाता हैं, इन्हें स्वास्थ्य का देवता भी कहा जाता हैं। वहीं शाम को धन के देवता कुबेर का पूजन कर उनसे … Read more

ई-रिक्शा और कार वालों ने मुख्य मार्गों में लगवाया जाम, बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था ध्वस्त, जाम में फसे लोग

जबलपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत शनिवार को धनतेरस के साथ हो गई। पहले दिन स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर लोगों ने स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। वहीं धनतेरस पर शुभ खरीदी के मुहूर्त और परंपरा को लेकर बाजारों में खासी भीड़ रही। एक दिन पहले ही बाजार ग्राहकों के … Read more

विजय नगर चौपाटी से हटाये गये अतिक्रमण

जबलपुर। शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को नगर निगम का अतिक्रमण का विरोधी दस्ता विजय नगर स्थित चौपाटी पहुंचा, जहां अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। निगम की टीम बुल्डोजर लेकर जैसे ही मौके पर पहुंची, चौपाटी में ठेले और टपरे लगाने वाले व्यापारी भी वहां पहुंच गए … Read more

धनतेरस के लिये दुल्हन की तरह सज गये बाजार, आज बाजारों में होगी जमकर खरीददारी

जबलपुर। दीपोत्सव पर्व की शुरूआत शनिवार को धनतेरस के साथ हो रही दीपोत्सव पर्व की तैयारियों को लेकर पिछले महीने भर से लोग व्यस्त रहे। घर-मकान, प्रतिष्ठान की सफाई पुताई करने के बाद अब लोग त्यौहार मनाने के मूड में आ गये। बाजारों में धनतेरस के लिये सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। दो दिन … Read more

यूपी व राजस्थान की तर्ज पर मप्र के कर्मचारियों को भी बोनस की मांग

जबलपुर। दीपावली के अवसर पर मध्य प्रदेश के समस्त लोकसेवकों को भी तदर्थ बोनस दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर … Read more

सरकार से ‘प्रसार भारती मॉडल’ अपनाये : पाठक, निगमीकरण के खिलाफ जीसीएफ में गेट सभा

जबलपुर| जीसीएफ (आयुध निर्माणी) के विद्यानगर गेट पर आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने सरकार से स्पष्ट मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिए जा रहे विकल्पों के सिलसिले में सबसे पहले कर्मचारियों की आवाज़ सुनी जाए और उनका विकल्प … Read more