कैट टीम ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति जताया आभार*

जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर को मंजूरी मिलने पर कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) टीम जबलपुर ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। टीम ने इस निर्णय को महाकौशल क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
इस मौके पर राकेश सिंह ने बताया कि करीब 550 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर से जबलपुर, भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है। इस परियोजना से औद्योगिक निवेश आकर्षित करने, नए उद्योगों को प्रोत्साहन देने और रोजगार के अवसर बढ़ानेके लिए यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है।
कैट टीम एवं अन्य व्यापारी संस्थाओं से उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल से जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में नई गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश के विस्तार से स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों तथा युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।
इस अवसर पर कैट जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, महिला विंग कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान, महिला विंग जिला अध्यक्ष नम्रता भाटिया, निखिल पावा, संजय चड्ढा, राजा नामदेव, पिंकी जैन, प्रवीण गुलाटी, मनोज जसाटी, तरुण अग्रवाल, आशीष इंदुरखया, कमल चिरोलिया, विवेक गोस्वामी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संदीप भूरा, राजपाल बजाज, मेवा लाल चिरोलिया, ओमप्रकाश अग्रवाल , संजय जैन
गल्ला मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, कल्लू झारूले, नरघैया व्यापारी संघ अध्यक्ष अनुज जैन, मालवीय चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश रोहरा, मदर टेरेसा व्यापारी संघ अध्यक्ष दीपक सोनी उपस्थित रहे। इस मौके पर लघु उद्योग भारती से प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पटेल एवं जबलपुर सचिव आनंद तिवारी सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबलपुर एवं महाकौशल क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रमुखता मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक कॉरिडोर को मिली मंजूरी से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और आर्थिक संभावनाओं को बल मिलेगा।कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय उद्योगों, छोटे व्यापारियों और युवाओं को जोड़ना जरूरी है, ताकि निवेश का लाभ व्यापक स्तर पर रोजगार और व्यापार वृद्धि के रूप में सामने आए।कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर जबलपुर के व्यापार और उद्योग जगत के लिए दूरगामी संभावनाएं लेकर आया है। स्थानीय व्यापारियों को इस विकास का लाभ दिलाने के लिए व्यापारिक संगठनों, उद्योगों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक होगा।कैट संभागीय महामंत्री राजा सराफ ने कहा कि बेहतर परिवहन और औद्योगिक संपर्क से महाकौशल के बाजारों को नए अवसर मिल सकते हैं। इससे क्षेत्रीय व्यापार को प्रदेश के अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ने में मदद मिलेगी।कैट प्रदेश संरक्षक संदेश जैन  ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलेगाकैट प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी ने कहा कि हम व्यापारियों को नए व्यवसायों की स्थापना और रोजगार सृजन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।कैट महिला विंग कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान एवं महिला विंग जिला अध्यक्ष नम्रता भाटिया ने कहा कि आर्थिक विकास की नई संभावनाओं में महिलाओं के लिए भी उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कैट जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, महिला विंग कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान, महिला विंग जिला अध्यक्ष नम्रता भाटिया, निखिल पावा, संजय चड्ढा, राजा नामदेव, पिंकी जैन, प्रवीण गुलाटी, मनोज जसाटी, तरुण अग्रवाल, आशीष इंदुरखया, कमल चिरोलिया, विवेक गोस्वामी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संदीप भूरा, राजपाल बजाज, मेवा लाल चिरोलिया, ओमप्रकाश अग्रवाल , संजय जैन
गल्ला मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, कल्लू झारूले, नरघैया व्यापारी संघ अध्यक्ष अनुज जैन, मालवीय चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश रोहरा, मदर टेरेसा व्यापारी संघ अध्यक्ष दीपक सोनी उपस्थित रहे। इस मौके पर लघु उद्योग भारती से प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पटेल एवं जबलपुर सचिव आनंद तिवारी सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।