गोसलपुर में बस टेक्टर भिंडत, 40 घायल, 6 गंभीर

जबलपुर। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गोसलपुर थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाइवे स्थित कटनी से जबलपुर आ रही अंशिका ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 9849 ओव्हरटेक के प्रयास के दौरान गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार सभी 40 यात्री जख्मी हो गए। जिनमें 21 घायलों … Read more

मदनमहल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, पत्थरबाजी को हल्के में लिया, हो गया एसिड अटैक

जबलपुर। घर पर पत्थरबाजी की शिकायत पर यदि मदन महल पुलिस नींद से जाग गई होती तो शिवांश पर फ्लाईओवर से एसिड अटैक नहीं होता| गत दिवस रात में मदनमहल थाने के समीप फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले शिवांश बान पर हुइ एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली और शहर की कानून … Read more

जीसीएफ के पेंशनर्स ओटी एरियर भुगतान के लिए सीजीएम से मिले

जबलपुर । जीसीएफ के सेवानिवृत्त कर्मचारियो के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को होरी लाल विश्वकर्मा, रवि कुमार जैन, भगवानदीन, बीपी रजकपूर्व कार्य समिति सदस्य के नेतृत्व मे मुख्य महाप्रबंधक जी सी एफ ऋतुराज द्विवेदी से मिलकर एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ओटी एरियर्स का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सेवारत … Read more

राष्ट्रीय बैठक में आईएमए की मप्र ईकाई सम्मानित

जबलपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय द्वारा आयोजित 235वीं केंद्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय बैठक गत दिवस हैदराबाद में आयोजित की गई| उस में मध्यप्रदेश शाखा को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ.बीएम शरणागत एवं सचिव डॉ. दीपक साहू को राज्य में किए गए सराहनीय कार्यों … Read more

ट्रांसको इंजीनियरों ने इंदौर मेट्रो के लिए 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के जबलपुर मुख्यालय स्थित प्लानिंग एवं डिजाइन विंग के इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता, अनुभव और सूझबूझ के परिणामस्वरूप इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।इंजीनियरों ने घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में विभिन्न तकनीकी चुनौतियों का सामना करते हुए 220 केवी सबस्टेशन … Read more

दुग्ध उत्पादन में जबलपुर अव्वल, फिर भी अनदेखी, उपभोक्ता मंच ने उठाए सवाल

जबलपुर| ग्वालियर में आयोजित किए जा रहे मिल्क कैपिटल आयोजन को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने सवाल उठाए| मंच ने कहा है कि जबलपुर में सबसे ज्यादा मिल्क उत्पादन हो रहा है| पिछले 80 वर्षों से मप्र में यह रिकार्ड कायम है| यह भी सर्वविदित है कि सबसे ज्यादा डेयरियां जबलपुर में स्थापित है … Read more

बरगी बांध में तूफानी हवाओं से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी, 2 लापता, पर्यटको की तलाश दो मासूम बच्चों की लाश मिली

जबलपुर । बरगी डैम में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से सर्च आपरेशन फिर से शुरू किया गया। बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नौकाओं की मदद से लापता लोगों को खोज रही हैं। इस हादसे में ओएफके कर्मी … Read more

ऊर्जा मंत्री ने किया एमपी ट्रांसको के सबस्टेशन का औचक निरीक्षण

जबलपुर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 केवी सबस्टेशन बानमोर (मुरैना) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली, वर्तमान लोड की स्थिति, कंट्रोल रूम के पैनल, बैटरी सेट तथा स्विचयार्ड में स्थापित विभिन्न उपकरणों का अवलोकन … Read more

जनरेटिंग कंपनी ने सौर ऊर्जा उत्पादन की ओर बढ़ाया कदम, 110 मेगावाट की सौर परियोजनाएं स्थापित होंगी

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने पारम्परिक ऊर्जा के साथ अब गैर वैकल्प‍िक ऊर्जा उत्पादन की ओर भी कदम बढ़ा लिया है। पावर जनरेटिंग कंपनी प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 110 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना करेगी। यह परियोजनाएं मध्यप्रदेश … Read more

जबलपुर रेल मंडल में डीआरयूसीसी की बैठक, छोटे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

जबलपुर । जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की 154वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने की। बैठक के प्रारंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया ।मंडल रेल प्रबंधक कमल … Read more