राष्ट्रीय बैठक में आईएमए की मप्र ईकाई सम्मानित


जबलपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय द्वारा आयोजित 235वीं केंद्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय बैठक गत दिवस हैदराबाद में आयोजित की गई| उस में मध्यप्रदेश शाखा को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ.बीएम शरणागत एवं सचिव डॉ. दीपक साहू को राज्य में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरवरी दत्ता एवं फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ. पीयूष जैन, डॉ. वसंत लुंगे, डॉ. पीआर सोमवंशी, डॉ. मंजूषा गिरी सहित मुख्यालय के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में देशभर से आए चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। मध्यप्रदेश शाखा के प्रतिनिधियों ने भी राज्य में किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।