जबलपुर। अंतस साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान् में माँ दुर्गा की आराधना और सांस्कृतिक विविधता को समर्पित भक्तिमय गरबा महोत्सव का आयोजन श्री दत्त मंदिर परिसर सभागार में धूमधाम से किया गया।
अंतस संस्था के संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी और निर्देशिका विनीता पैगवार विधि ने बताया कि अंतस संस्था का भक्ति गीत और भव्य गरबा महोत्सव का शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना पूजन और आरती से हुआ। आयोजन राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती सरोज संतोषी, श्रीमती रश्मि पाठक के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ। अमित परनामी ने कार्यक्रम का संचालन किया। नृत्य निर्देशन अदिति कुमार ने किया। श्रीमती दिव्या चौबे, श्रीमती निहारिका कुरवाने, श्रीमती रश्मि पाठक एवं श्रीमती अभिलाषा पांडे ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
इसके बाद आयोजन समिति सदस्य संदीप बनौधा, राजेश तिवारी, राकेश पैगवार, देवेन्द्र पांडे, दिनेश साहू, रमाकांत गौतम, अनुराग कोरी सांई के द्वारा संस्था की ओर से अतिथियों पुरुषोत्तम तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, एड कृष्ण कुमार दुबे, श्रीमती दुर्गा चौबे, प्रतुल श्रीवास्तव, सुभाष शलभ, पुरूषोत्तम भट्ट, गणेश प्रसाद प्यासा, रमेश पैगवार, कपिल नाथ, रीतेश पैगवार, हरिओम हज़ारी, नितिन पैगवार, सुधीर कोरी, डॉ विजय झारिया, ब्रजेश गुप्ता का स्वागत माता की चुनरी और माला द्वारा किया गया।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने बाँधा समाँ। नृत्यों की श्रंखला में आरती नृत्य, सामूहिक गरबा, डांडिया, छतरी डांस, तलवार डांस, बॉलीवुड डांस, फ्रीस्टाइल गरबा की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
आयोजन के अंत में सम्मान समारोह व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया