इंदौर, देशभर में जैन मंदिरों में चोरी की बढ़ती घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ सोनागिर (दतिया) में हाल ही में हुई बड़ी चोरी के बाद अब इंदौर में अष्टधातु से बनी बहुमूल्य प्रतिमाओं की चोरी ने जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर के एक जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने देर रात धावा बोलकर अष्टधातु की प्रतिमाएं और अन्य कीमती धार्मिक सामग्री चोरी कर ली। इन प्रतिमाओं की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इससे पहले मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित प्रसिद्ध सोनागिर जैन तीर्थ में भी चांदी की प्रतिमा और सिंहासन चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया था।
हालांकि, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मंदिरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण चोर गिरोह इन्हें आसान निशाना बना रहे हैं।
जिला प्रशासन का जैन समाज के ट्रस्टों से का कहना है कि:
मंदिरों में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था मजबूत की जाए साथ ही कीमती धातु की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल बने ।
*ऐसी घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो*
देश के अन्य हिस्सों में भी जैन मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यह समस्या अब राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गई है।
जैन समाज में आक्रोश:*
इन घटनाओं के बाद जैन समाज में गहरा रोष देखा जा रहा है। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।*लगातार बढ़ रही मंदिर चोरी की घटनाएं न केवल धार्मिक आस्था पर आघात हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।*