एसपी ने किया निरीक्षण , कैंट थाने में हथियार खोलने-जोड़ने की कराई ड्रिल

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शनिवार को कैंट थाने का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हवालात, मालखाना, जब्त सामग्री, आर्म्स-एम्युनिशन, राइट ड्रिल सामग्री और थाने में संधारित रजिस्टरों की जांच की। पुलिसकर्मियों से इंसास राइफल और पिस्टल खोलने-जोड़ने की ड्रिल भी कराई गई।एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी और मोबाइल गुमने संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने के साथ सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और स्थानीय शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एएसपी मनीष भारद्वाज, सीएसपी अर्चना जाट और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले उपस्थित रहे।