मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को दिलाई ‘समृद्ध व्यापार, समृद्ध मध्यप्रदेश’ की शपथ


जबलपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की समृद्धि महा-कलश यात्रा का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 55 जिलों से पहुंचे कैट पदाधिकारियों और सदस्यों को ‘समृद्ध व्यापार और समृद्ध मध्यप्रदेश’ के निर्माण की शपथ दिलाई।
कैट के संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री का मध्यप्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन की सौगात देने के लिए अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि समृद्ध व्यापारी ही समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का आधार हैं। व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलने से मध्यप्रदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए सदैव साथ खड़ी है। उन्होंने व्यापार कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों को सम्मान और पहचान दिलाने का आश्वासन भी दिया।

जबलपुर के व्यापारी प्रतिनिधियों की रही सहभागिता……

शपथ ग्रहण समारोह में जबलपुर से जितेंद्र पचौरी, राजा सराफ, राजीव बड़ेरिया, निखिल पावा, राजेश ढींगरा, राजा नागदेव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विशाल गुलाटी, मनोज जसाटी, तरुण अग्रवाल, मनु शरद तिवारी, आशीष इंदुरख्या, डॉ. संदेश जैन, परिमल तिवारी, सीमा सिंह चौहान, नम्रता भाटिया, डॉ. रैना तिवारी और डॉ. मीता शाह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।