*जबलपुर”भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जबलपुर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जबलपुर शहर का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में पहली बार जबलपुर से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। गर्ल्स डबल्स में आराध्या गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया, वहीं आयुष्मान मीना ने बॉयज़ डबल्स में फाइनल जीतकर जबलपुर को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई।जबलपुर के उभरते खिलाड़ी प्रथु गौतम को जिला पुलिस अधीक्षक, भोपाल द्वारा विशेष रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अन्य खिलाड़ियों में ऐश्वी मिश्रा, रिदान चौरड़िया, प्रथु गौतम, आरना भदौरिया , अली अकबर और अद्रिका शर्मा ने भी सेमीफाइनल तक पहुँचकर बेहतरीन खेल दिखाया। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान जबलपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री लोकनाथ तिवारी भोपाल में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। एसोसिएशन की तरफ से सभी विजेताओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं, साथ ही आशा जताई गई कि जबलपुर आने वाले समय में भी बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करता रहेगा।”