जबलपुर।उपनगरीय क्षेत्र कजरवारा में रविवार 15 नवंबर को राम मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में चंडी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में गधीरी, भीटा, मटामर, छीवला, उमरिया और कूड़ारी सहित आसपास के गांवों के ग्वाल-बाल झूमर के साथ शामिल होकर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। समिति सदस्यों ने व्यापारी बंधुओं और ग्वाल-बालों से अधिक से अधिक संख्या में दिन में ही पहुंचकर मेले में शामिल होने की अपील की है। साथ ही व्यापारियों से सुबह ही पहुंचने का आग्रह किया गया है, ताकि मेले की व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।
समिति सदस्यों ने गोराबाजार थाना प्रभारी से भी मेले के दौरान आवश्यक व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की मांग की है। आयोजन को सफल बनाने की अपील करने वालों में सुरेश उपाध्याय, अटल उपाध्याय, अनिल यादव, टोनी यादव, राहुल यादव, अभय उपाध्याय, रोशन सेन, तुलसी यादव, गोविन्द यादव, रज्जन यादव, अज्जू यादव, गणेश यादव, कार्तिक यादव, रामकुमार ठाकुर, मिलन ठाकुर, शिवलाल कोरी, राहुल कुशवाहा, मोहित यादव, राजा यादव, दिनेश यादव, शक्ति यादव, नितेश यादव और नरेश यादव शामिल हैं।