दीपावली मिलन समारोह में किया गया मातृशक्तियों का सम्मान…

जबलपुर l स्नेहनगर में दीपावली मिलन समारोह नगर निगम की महापौर परिषद सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू के संयोजन में शुक्रवार को आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन के साथ ही विशिष्ट  मातृशक्तियों का सम्मान किया गया । प्रमुख रूप से श्रीमती माला राकेश सिंह , श्रीमती कीर्ति अभिलाष पांडे , प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे , श्रीमती यामिनी जगत बहादुर सिंह, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आत्मिका सिंह , श्रीमती विजय लक्ष्मी सोनकर के साथ नगर निगम के समस्त  एमआईसी सदस्यों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । आभार प्रदर्शन नगर के पूर्व भाजपा
उपाध्यक्ष  कैलाश साहू द्वारा किया गया ।