लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” पैदल मार्च 2 नवंबर कोमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ वरिष्ठ नेता होंगे सम्मिलित

जबलपुर। देश के सामने जब जब चुनौती है तो सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्त्ता सामने आता है, आज की परिस्थिति भी चुनौती पूर्ण है क्योंकि देश में विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल देश के भ्रम फैलाने का काम कर रहे है पर देश की जनता समझदार है और अब भाजपा ने तय किया है कि विपक्षी गठबंधन के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं अराजकता को रोकना है और इसके लिए हमें “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान” के माध्यम से जनता के बीच जाकर झूठ का जवाब देना है ताकि देश की जनता के समक्ष सच्चाई सपष्ट हो यह बात मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” अभियान अंतर्गत तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में कही।बैठक में लोकनिर्माण मंत्री  राकेश सिंह, रत्नेश सोनकर, आशीष दुबे, सुमित्रा वाल्मीकी, अखिलेश जैन, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, जगतबहादुर सिंह अन्नू, संदीप जैन, रिंकू विज, अश्वनी पराँजपे, स्वाति गोडबोले, संदीप रजक, श्रीकान्त साहू, प्रशांत केसरवानी, प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, डॉ जितेंद्र जामदार, पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू वचवानी, अमित जैन की उपस्थिति में 2 नवम्बर को “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले विशाल पैदल मार्च हेतु चर्चा की गई।मंत्री  राकेश सिंह ने कहा कि देश आज़ाद होने के बाद से ही कांग्रेस की सरकार बनी जब देश आज़ाद हुआ तब कॉंग्रेस के अलावा किसी भी राजनैतिक दल का अस्तित्व ही नहीं था, अंग्रेजो की बनाई गई पार्टी कॉंग्रेस है, और नेहरू जी के समय व्यक्तिवाद से प्रारम्भ हुई कॉंग्रेस आज व्यक्ति वाद से परिवारवाद की पार्टी बन गईराकेश सिंह ने कहा कि पहलें देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का चुनाव सिर्फ प्रधानमंत्री तय करते थे किन्तु भाजपा की सरकार आने के बाद एक कमेटी बनी जिसने नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहें किन्तु कॉंग्रेस और तथाकथित कॉकरोच पार्टी को सिर्फ विरोध करना है और ये लोग देश में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे है पर भाजपा का नेतृत्व, कार्यकर्ता और सामाजिक जन लोकतंत्र की रक्षा हेतु सड़क पर उतरकर पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद करेगा आगामी 2 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेता जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान अंतर्गत पैदल मार्च करेंगे ।जिला अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर ने कहा कि आगामी 2 नवंबर को  सोमवार  को आयोजित पैदल मार्च शहीद स्मारक गोलबाजार से प्रारंभ होकर मालवीय चौक से लार्डगंज, बड़ा फुहारा होते हुए तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक से पुनः शहीद स्मारक गोलबाजार में समाप्त होगी।
बैठक को सांसद आशीष दुबे, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी संबोधित 
भाजपा जबलपुर ग्रामीण बैठक
भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण की बैठक में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक में सांसद  आशीष दुबे, जिला प्रभारी श्रीमती मनीषा सिंह, जिला अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, पनागर विधायक  सुशील इंदु तिवारी, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नंदनी मरावी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया , पूर्व जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक सिंह हरी, जिला महामंत्री  रूपेश पटेल,  कृष्णशेखर सिंह एवं  राजेश दाहिया एवं युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष पंकज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की I