कैट बालाघाट जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित भवानी शंकर टेकडीवाल बने जिलाअध्यक्ष,

बालाघाट   देशभर के व्यापारियों के प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बालाघाट जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल तथा मध्य प्रदेश प्रभारी संजय पटवारी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।इस नियुक्ति प्रक्रिया में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद दास असाटी एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी की अनुशंसा तथा जबलपुर संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन एवं प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी की सहमति रही।

*कैट बालाघाट जिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारी*

– जिला अध्यक्ष: भवानीशंकर टेकडी वाल  (आशीष मार्केटिंग),
– जिला उपाध्यक्ष: सचिन अग्रवाल (जीएसटी कर सलाहकार),
– जिला  उपाध्यक्ष गौरव जैन (अशोक ब्रदर्स),
– जिला महामंत्री: गणेश अग्रवाल (श्री कलेक्शन),
– जिला सह सचिव: दीपक गुप्ता,
– जिला कोषाध्यक्ष: सुभाष छाबड़ा (दीप ट्रेडर्स),
– जिला- संगठन मंत्री: दिलीप कारडा (राम ज्वेलर्स),
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भवानी शंकर टेकडी वाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कैट पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों को संगठित कर स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।