रविंद्र नगर में बंगाली परंपरा के साथ मनाया सिंदूर खेला

जबलपुर। विजयादशमी के अवसर पर अधारताल स्थित रविंद्र नगर में बंगाली परंपरा और धार्मिक आस्था के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।आयोजन के दौरान महिलाओं ने सर्वप्रथम मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर बंगाली संस्कृति की पारंपरिक रस्म सिंदूर खेला निभाई। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।पूजा-अर्चना और सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।  आयोजन में अध्यक्ष सुजीत लोध और सचिव प्रदीप दे मजूमदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।