जबलपुर शक्ति नगर के नवशक्ति दुर्गा मंडल के द्वारा माता महाकाली के प्रांगण में विजयादशमी पर विविध आयोजन हुए। जहां बच्चों ने राम, हनुमान, माता सीता की वेशभूषा धारण की। शक्ति नगर में हुए इस आयोजन में भी बच्चों का पारंपरिक अंदाज देखते ही बना। बच्चों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और सभी को सच्चाई की राह पर चलने का संदेश भी दिया बच्चों मे अबीर श्रीवास्तव ने श्री राम के रूप मे और रुशांक महाजन हनुमान जी की वेशभूषा मे दिखाई दिए