कैलाशपुरी शिव मंदिर में न्याय परामर्श शिविर, बस्तीवासियों को दी कानूनी सलाह

*जबलपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जबलपुर द्वारा गुप्तेश्वर क्षेत्र के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर में न्याय परामर्श शिविर एवं बस्ती संपर्क अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर में अधिवक्ताओं ने बस्तीवासियों की विधिक समस्याएं सुनकर उन्हें उचित कानूनी सलाह और मार्गदर्शन प्रदान किया।शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाना रहा। इस दौरान बस्तीवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई तथा उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी तेज कुमार मोड, आरती द्विवेदी, देवेंद्र सिंह बघेल, गजेंद्र सिंह एवं जितेंद्र बेन मंचासीन रहे। इस अवसर पर बस्ती के वरिष्ठ निवासियों एवं समाजसेवियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रशंसा बेस  ने किया, जबकि नीतू पशीने ने आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रीति सिंह, गुलाब कली पटेल, मनीषा सिंह, अंकित खरे एवं सोनल पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।