26 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 48 वां स्थापना दिवस मनाया


जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 48 वां स्थापना दिवस दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को पतित पावनी सरिता मां नर्मदा के नगर जबलपुर में विवेकानंद सभागार सेठ गोविंददास अस्पताल जबलपुर में सभी आठ तहसीलों और नौ विकासखंडों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समारोह पूर्व मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी प्रदीप रिछारिया कि विशिष्ट अतिथि एवं राजकुमार नायक विभाग प्रमुख के अध्यक्षता व अजय विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ कि विशिष्ट अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय जबलपुर के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

सभी साथियों ने संकल्पित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए सभी विभागों के कर्मचारी साथियों ने एक जुट होकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नव ऊर्जा का संचरण करते हुए संकल्प लिया कि हम हमेशा आगे सभी रचनात्मक कार्यों में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे और अपनी समस्याओं को हल करवाने कृत संकल्पित होंगे ।

अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिला सचिव देवेंद्र पचौरी जबलपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी कि मांगों को प्रदेश स्तर पर उठाए जाने एवं उनके शीघ्र निराकरण का विश्वास दिलाया। आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर द्वारा सभी साथियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने दृढ़ संकल्प लिया ।

संघ के अटल उपाध्याय देवेन्द्र पचौरी आलोक अग्निहोत्री बृजेश मिश्रा अरुण शाह विशाल मसीह कुलदीप सिंह राजेश मार्वेकर परशुराम तिवारी वीरेंद्र चंदेल अरुण शाह राकेश राव पंकज जायसवाल योगेश कपूर सतीश देशमुख राजू मस्के ने 26 अक्टूबर के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने अपील की हैं।