जबलपुर। प्राचीन शनिदेव मंदिर,श्री शनिधाम तिलवारा घाट में विशेष पूजन, शनि अभिषेक, पुष्प श्रृंगार , 56 भोग , दिव्य आरती एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है| आश्विन मास की अमावस्या तिथि इस वर्ष शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पड़ रही है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाएगा।
श्री शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर तिलवारा स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शनिधाम में विशेष पूजन, शनि अभिषेक, दिव्य आरती एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस अवसर पर 56 भोग भगवान शनिदेव को अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री शनि अमावस्या एवं सर्व पितृ अमावस्या के इस पावन अवसर पर पं. सतीश महाराज, पं. अनिल मिश्रा, शुभम् तिवारी,नितिन शर्मा, विध्येश भापकर, सोनू कुररिया, घनश्याम पटेल ,नितिन भाटिया, आशीष सिंगहरा , संजय तिवारी, सचिन बुधौलिया , गौरव सेनी, अरविंद अग्रवाल,संदेश वर्मा, राम महार ,राज सिंह,विजय पटेल , नितेश राजपूत,विवेक पाण्डेय, शिवा तिवारी, अशोक साहू, गणेश साहू, पट्टू उर्प्रीत, मुकेश राठौर, आदि ने उपस्थिति की अपील की हैं।