जबलपुर /भगवान परशुराम वंशज समिति के संरक्षक योगेंद्र दुबे एवं राम दुबे की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष रजनीश पांडेय द्वारा सिविल लाइंस जबलपुर निवासी विवेक शुक्ला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला कार्यकारणी के गठन का अधिकार भी दिया गया है।विवेक शुक्ला की नियुक्ति पर पंडित सुधीर नायक, अटल उपाध्याय, कपिल दुबे , अरविंद दुबे, आशीष तिवारी, अभय उपाध्याय, मुकुट शुक्ला एवं समाज के वरिष्ठजनों ने बधाईयां प्रेषित की है।