पुण्यतिथि पर संकल्प, लगाएंगे 92 वृक्ष

जबलपुर। भगवान परशुराम वंशज ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक योगेन्द्र दुबे की माताजी की पुण्यतिथि पर उनके निवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर ब्रह्मलीन आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 92 वर्ष की आयु में हुए निधन की स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए 92 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।पंडित नरेंद्र दुबे, अरुण दुबे, रश्मि नरेंद्र दुबे एवं पंडित राम दुबे की सलाह से यह निर्णय लिया गया कि माताजी की स्मृति में 92 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पंडित राम दुबे, इन्द्रेश महाराज, पवन तिवारी, संजय यादव, अटल उपाध्याय, बृजेश मिश्रा, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, रजनीश पांडेय, बीरेंद्र तिवारी, विनय नामदेव, अजय दुबे एवं सतीश उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित की।संकल्प के अनुसार वृक्षारोपण शासकीय विद्यालयों एवं कार्यालयों के परिसरों में खाली पड़ी भूमि, सड़क किनारे उपलब्ध स्थान, डिवाइडरों में खाली स्थान तथा वन विभाग की उपयुक्त भूमि पर किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि पुण्यतिथि को केवल स्मरण का अवसर न बनाकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ना ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।