जबलपुर। जबलपुर डिजिटल युग और ऑनलाईन षॉपिंग के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जबलपुर चेंबर के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रेम दुबे ने षहर के पारंपरिक किराना व थोक व्यापार के भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापारियों से आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पारंपरिक व्यापारी समय रहते खुद को आधुनिक, संगठित और डिजिटल नहीं बनाएंगे, तो अगले 2 से 5 वर्षों में कई पारंपरिक दुकानों के सामने अस्तित्व का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
प्रेम दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में जबलपुर षहर के खुदरा व्यापारी ओर आम नागरिक सामान की खरीदारी के लिए मुख्य रुप से गंजीपुर, मिलोनीगंज और लार्डगंज जैसे पुराने पारंपरिक बाजारों पर निर्भर है। इन क्षेत्रों में भारी भीड़, संकरे मार्ग, यातायात की अड़चने और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी गंभीर समस्याएं बनी रहती है, जिसमें व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को असुविधा होती है।
बड़े मॉल्स व ऑनलाइन शॉपिंग से मुकाबला करने का रोडमैप ई-कॉमर्स कंपनियों और बड़े शॉपिंग मॉल्स के आने से छोटे किराना व थोक व्यापारियों के व्यापार पर सीधा असर पड़ा है। हालांकि, प्रेम दुबे का मानना है कि छोटे व्यापारी अपनी स्थानीय पकड़ और नई रणनीतियों के दम पर इस प्रतिस्पर्धा में न सिर्फ टिक सकते हैं, बल्कि आगे भी बढ़ सकते हैं। जबलपुर चेंबर ने इस मामलें में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं|
आधुनिक होलसेल किराना स्मार्ट मार्केट की स्थापना ………
शहर में ऐसे एकीकृत और आधुनिक होलसेल हब की सख्त आवश्यकता है जहाँ पार्किंग, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल बिलिंग, गोदाम सुविधा और स्वच्छता जैसी सभी व्यवस्थाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों। एक संगठित बाजार होने से ट्रांसपोर्ट और माल मंगाने की लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ छोटे खुदरा दुकानदारों और उपभोक्ताओं को मिलेगा|
डिजिटल मौजूदगी अनिवार्य………
छोटे व पारंपरिक व्यापारियों को भी तकनीक से जुड़ना होगा। उन्हे व्हाट्सएप बिजनेस और लोकल डिलीवरी एप्स के जरिए अपनी दुकानों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए ताकि ग्राहक घर बैठे आसानी से आर्डर दे सकें।
त्वरित होम डिलीवरी और व्यक्तिगत संबंध……
बड़े मॉल्स या ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स की तुलना में छोटा व्यापारी ग्राहक के अधिक करीब होता है। स्थानीय व्यापारी अपने क्षेत्र के ग्राहकों को आधे घंटे के भीतर होम डिलीवरी और उधारी/क्रेडिट जैसी व्यक्तिगत सेवाएं देकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं रख सकते हैं।
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के चेयरमेन प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय बख्तारवर, नरिन्दर सिंह पांधे, दीपक जैन, मनोज सेठ, सुनील महावर, बसतं घुड़ावत, सतीष जैन, उमेष ग्रावकर, शशिकांत पांडेय आदि ने सभी व्यापारियों से खुद को आधुनिक बनाने और जबलपुर शहर मे ‘आधुनिक होलसेल किराना स्मार्ट मार्केट‘ की मांग का शासन प्रशासन से भी आव्हान किया है।