गाड़ी हटाने के विवाद पर जूडॉ पर चाकू से हमला, अज्ञात बदमाशों ने मेडीकल के सामने की वारदात


जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत मेडिकल अस्पताल के सामने चाय पीने गए एक जूनयिर डॉक्टर व उनसे मिलने आए सतना में नाक कान गला विभाग में पदस्थ रेसिडेंट डाक्टर के ऊपर गाड़ी हटाने की बात के विवाद पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया| इस हमलें में घायलों को इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडीकल अस्पताल में इंटरशिप कर रहे शास्त्रीनगर निवासी 24 वर्षीय विष्णु सुथार से मिलने उसके सीनियर डॉक्टर सतना से रोहित सोलंकी मेडीकल अस्पताल में आये थे| गत रात लगभग 11.50 बजे विष्णु अपने साथी जूनियर डॉक्टर अंकित रघुवंशी के साथ मोटर सायकल में मेडिकल अस्पताल के सामने मनोहर चाय दुकान में चाय पीने गया था जहां पर वह अपने सीनियर डॉक्टर रोहित सोलंकी से मिलने जा रहा था, तभी वहां खड़े अज्ञात लड़कों में से एक लड़का जो सफेद शर्ट और काली टोपी पहना था उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसे गाड़ी हटाने के लिये कहने लगा, उसने एवं उसके सीनियर डॉक्टर रोहित ने गालियां देने से मना किया तो चारों अज्ञात लड़कों ने मारपीट कर चाकू से विष्णु और रोहित पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया| घायलों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।