जबलपुर। रविवार को आयोजित होने वाली कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की व्यापारिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को आमंत्रित किया गया।इसी सिलसिले में जबलपुर सर्किट हाउस में कैट जबलपुर टीम ने श्री तोमर जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।जिस पर माननीय विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने विधान सभा स्थित मानसरोवर भवन मे आयोजन में उपस्थित होने की सहमति दी
इस अवसर पर कैट जबलपुर के अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, जितेंद्र पचौरी प्रदेश महामंत्री, दीपक सेठी संभागीय अध्यक्ष, एवं राजा सराफ सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में प्रदेश के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, व्यापारिक समस्याओं तथा व्यापार जगत के हितों को लेकर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। CAIT द्वारा आयोजित इस बैठक को प्रदेश के व्यापारिक प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।कैट मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति से व्यापारिक प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन मिलेगा तथा प्रदेश के व्यापारिक हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा।