प्लॉट के पानी में छिपा मगरमच्छ का 1 हफ्ते बाद रेस्क्यू


जबलपुर। जन्माष्टमी के दिन पनागर के द्वारिकानगर स्थित एक खाली पडे प्लाट में पानी के बीच देखे गए मगरमच्छ का लगभग सप्ताहभर बाद गुरूवार-शुक्रवार रात वन अमले ने क्षेत्रीय लोगों के साथ सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को जाल में फंसाकर वन अमले ने पानी से बाहर निकाला और इसे दोपहर में परियट में छोड दिया गया। अमले के मुताबिक मगरमच्छ युवा है। बताया गया है कि रात में अंधेरा होने के साथ ही मगरमच्छ तड़के पानी से बाहर निकला था और वह जाल में फंस गया था। जाल में हरकत होते ही अलर्ट टीम ने तुरंत मगरमच्छ को क्षेत्रीय लोगों की मदद से पकड़ा और उसे अंतत: सही ठिकाने पर पहुंचा दिया।