चाय टपरे से 11 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को 11 किलो 79 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख 54 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैंपुलिस के अनुसार 20 अगस्त की रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पिठ्ठू बैग में गांजा लेकर आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के सामने सोनू चाय के टपरे पर बैठे हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान मनीष कोरी (26), निवासी गुरुद्वारे के पास गोरखपुर और मदन विश्वकर्मा (52), निवासी कटरा मोहल्ला, पाटन के रूप में हुई।तलाशी के दौरान मनीष के बैग से गांजे के चार बड़े पैकेट और मदन के बैग से तीन बड़े पैकेट बरामद हुए। तौल करने पर कुल वजन 11 किलो 79 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 54 हजार रुपये है। पुलिस ने गांजा और तीन मोबाइल जब्त कर दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।