5 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

ग्वालियर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ग्राम रोजगार सहायक सोनू शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता अजय कुशवाह ने 31 जुलाई 2026 को ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता कैलाश कुशवाह को प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त दिलाने के बदले रोजगार सहायक 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की।मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत भवन में शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये लेते समय ईओडब्ल्यू टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। रासायनिक परीक्षण में आरोपी के हाथ गुलाबी होने से रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया। कार्रवाई ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की।