जबलपुर, । स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी स्लाविया रेंज का विस्तार करते हुए, स्लाविया मोंटे कार्लो के लिए दो नए विशेष रंग विकल्प- शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे पेश किए हैं। ये दोनों रंग आकर्षक ड्यूल-टोन फिनिश में उपलब्ध हैं। केवल 200 यूनिट तक सीमित, स्लाविया मोंटे कार्लो के ये विशेष रंग संस्करण सेडान के गतिशील डिज़ाइन, रोमांचक ड्राइविंग अनुभव और ब्रांड की रैली मोंटे कार्लो विरासत का शानदार संयोजन प्रस्तुत करते हैं। इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “स्लाविया मोंटे कार्लो को उसके विशिष्ट डिज़ाइन, प्रीमियम आकर्षण, रोमांचक ड्राइविंग डायनेमिक्स और हमारी मोटरस्पोर्ट विरासत से मजबूत जुड़ाव के लिए ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।