जबलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ में 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन शाम 4 बजे से 7 बज तक किया जाएगा। ब्रह्मचारी चैतन्यानंद प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान करायेंगे| कार्यक्रम का शुभारंभ आज कलश शोभायात्रा के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार, प्रातः 11 बजे कलश यात्रा एवं श्रीमद्भागवत की शोभायात्रा बगलामुखी मंदिर से प्रारंभ होकर करमचंद चौक, सिविक सेंटर, समदड़िया मॉल सहित विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः बगलामुखी मंदिर पहुंचेगी।